उत्तराखण्ड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अल्मोड़ा जिला इकाई का गठन

उत्तराखण्ड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (UKYSA) की अल्मोड़ा जिला इकाई का गठन आज अल्मोड़ा योगा एंड वेलनेस स्टूडियो में आयोजित बैठक में किया गया। एसोसिएशन के पत्रांक UKYSA/2026/10/03 के क्रम में आयोजित इस बैठक में जिले में योगासन खेलों के प्रचार-प्रसार, विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ योग साधक श्री जशोद सिंह बिष्ट भी गूगल मीट के माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा द्वारा किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से जिला इकाई के संरक्षक मंडल में श्री जशोद सिंह, श्री रूप सिंह एवं डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा को शामिल किया गया।

जिला कार्यकारिणी में डॉ. गिरीश सिंह अधिकारी को अध्यक्ष, श्री अजय सिंह सिराड़ी को उपाध्यक्ष, श्री कमलेश पाठक को सचिव, श्रीमती कविता खनी को महिला उपाध्यक्ष, सुश्री हेमालता वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा श्री प्राशु भैंसोडा को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त श्री दीपक सिंह रावत, श्री सुरज बिष्ट, श्रीमती कविता बिष्ट एवं श्री अंकित बिष्ट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अल्मोड़ा जिले में योगासन खेलों को नई पहचान दिलाने, प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. गिरीश सिंह अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्मोड़ा में योगासन खेलों के विकास, युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा योगासन को खेल के रूप में जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x