गरुड़, 15 अक्टूबर। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय, गरुड़ में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कत्यूरी घाटी के विकास, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और युवाओं की सामाजिक भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सेवा एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डीएन तिवारी ने की। इस दौरान सेवा संकल्प सप्ताह के तहत आयोजित निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंत्री ने पुरस्कृत किया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिवाकर टम्टा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव प्रकाश राय ने किया। इस अवसर पर श्री एसआर टम्टा, डॉ. श्वेता पंत, डॉ. उर्वशी टम्टा, दान सिंह मेहरा, पवन नगरकोटी और संध्या कंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






