दोहरे मापदंड और दोहरे चरित्र का कोई एक उदाहरण देखना हो तो वो है – भाजपा

पिछले कई दीनों से भाजपा के बड़े-बड़े नेता, मंत्री- मुख्यमंत्री प्रलाप मचाए हुए थे कि सड़क पर नमाज से लोगों को तकलीफ होती है। 2025 में हेट स्पीच में टॉप करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनका प्रशासन तो सड़क से आगे बढ़ कर खुले मैदानों में भी नमाज के लिए लोगों को इकट्ठा नहीं होना देने पर उतारू हो गया।

लेकिन सांप्रदायिक आधार पर सड़क बाधित होने से रोकने का अभियान चलाने वाले पुष्कर सिंह धामी के राज में जब कल ईद वाले दिन ही उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आए तो लगभग तीन घंटे पहले ही देहरादून में भाजपा कार्यालय के सामने रास्ता बंद कर दिया गया। नमाज से तो उत्तराखंड में कहीं घंटों क्या मिनटों भी सड़क बाधित होने की सूचना नहीं है पर देहरादून में पुष्कर सिंह धामी के प्रताप से सड़क घंटों बाधित रही!

और कोई सड़क ऐसे तीन-चार घंटे बाधित करता तो पुलिस उसके विरुद्ध तुरंत मुकदमा करके अपनी पीठ सोशल मीडिया में थपथपाती पर यहां तो मुख्यमंत्री की पार्टी ने सड़क बाधित की तो पुलिस के यहां निल बट्टा सन्नाटा है!

पुष्कर धामी एंड कंपनी का रोड जाम, रोड जाम न भवति!

-इंद्रेश मैखुरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x