अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा में खेल विभाग द्वारा योग शिविर का आयोजन करवाया गया

अल्मोड़ा में 12वीं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हे.न.ब. स्पोर्ट्स स्टेडियमए अल्मोड़ा में खेल विभाग द्वारा योग शिविर का आयोजन करवाया गया।

इस अवसर पर योगासन प्रशिक्षक प्राशु भैसोड़ा की देख रेख में कु0 कनिष्का भंडारी, कु0 हिमानी पाण्डेय, श्री योगेश पाण्डेय, श्री कुनाल बिष्ट, कु0 सोनिया बिष्ट द्वारा ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमण्डूकासन, मरीच्यासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्द्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, प्राणायाम, ध्यान व योगाभ्यास करवाया गया।

योग शिविर में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती महेशी आर्या , श्री हरीश गोस्वामी, श्री विक्रम भण्डारी, श्री कैलाश मेहरा, श्रीमती निर्मला नैलवाल, श्रीमती लता साह, श्रीमती वन्दना भण्डारी, कुण् प्रभा नेगी, कु0 करिश्मा नायक सहित दर्जनों लोगों ने योग प्रशिक्षण प्राप्त किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x