अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान का आठवां दिन सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखण्ड तथा योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “आओ हम सब योग करें” अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 आठवे दिन भी उत्साह एवं ऊर्जा के साथ जारी रहा।

योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत मुरादाबाद, बराकोट, ग्राम धामस, श्यालीधार, ग्राम पलना बैंड, लोहाघाट, दुगालखोला, नंदा देवी अल्मोड़ा, शिक्षा संकाय एसएसजे कैंपस, दुगालखोला, ग्राम पहल, डबल फाटक मुरादाबाद, ग्राम खतयाड़ी, जिया रानी छात्रावास अल्मोड़ा, जज्जी कॉलोनी बागेश्वर, ग्राम बलटा, अलीगंज लखनऊ, ग्राम सिरनी रानीखेत, ग्राम चामी धौलादेवी, विवेकानंद पुरी, हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा, कर्नाटक खोला, दिल्ली कैंट, फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश में निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया गया।

योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट ने कहा कि “आओ हम सब योग करें” अभियान समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि योग आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व की आवश्यकता बन चुका है।

उल्लेखनीय है कि यह अभियान 21 मई से 21 जून तक निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों लोग निःशुल्क योग प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x