चमोली: बदरीनाथ से लौट रहे तीर्थ यात्रियों की टाटा सूमो व पिकअप वाहन की टक्कर, पांच घायल

संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा-सिरोली बैंड पर बदरीनाथ से दर्शन से लौट रहे यात्रियों की टाटा सूमो और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई।

इससे सूमो सवार आठ यात्रियों में से पांच को मामूली चोट आईं। उन्हें 108 सेवा की मदद से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

सभी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अन्य की स्थिति सामान्य थी। सभी यात्री उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के थे।

लंगासू चौकी पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे सूचना मिली कि सिरोली के समीप उमट्टा जाने वाले मोटर मार्ग के बैंड पर दो वाहनों की टक्कर हो गई है।

इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां उपचार के बाद घायल प्रियंका, चेतना, कल्पना, सोहम और इंदुबाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सीएमएस डा. बीपी पुरोहित ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें थीं, महिलाएं घबराई हुईं थी, उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। टाटा सूमो में आठ यात्री सवार थे, उन्हें अन्य वाहन से आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x