उत्तराखंड में बादलों का डेरा, अगले दो दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मई में ही मानसून जैसे हालात हो गए हैं। प्रदेशभर में बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा के दौर जारी हैं। कहीं-कहीं तेज बारिश, ओलावृष्टि से जनजीवन भी प्रभावित है।

देहरादून में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को बेहद संवेदनशील बताते हुए कई जिलों में आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार बादल मंडराने के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून में दोपहर बाद घने बादलों के बीच तेज बौछारें पड़ीं, जिससे मौसम अचानक ठंडा हो गया।

वहीं, मसूरी समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। चारधाम यात्रा मार्गों और ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम बदला हुआ है।

बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुक कर वर्षा हो रही है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह ओलावृष्टि हुई। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कई स्थानों पर झमाझम बारिश रिकार्ड की गई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x