(1)
उन्हें रास नहीं आ रहा है कि भूख के खिलाफ कोई बोले
उन्हें रास नहीं आ रहा है की मजदूर के पक्ष में कोई बोले
उन्हें रास नहीं आ रहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई बोले
उन्हें रास नहीं आ रहा है कि कोई देश में एकता की बात बोले
उन्हें रास नहीं आ रहा है कि कोई गरीबी की बात बोले
उन्हें रास नहीं आ रहा है कि कोई महंगाई की बात बोले
उन्हें रास नहीं आ रहा है कि कोई उनकी कमजोरियों पर बोले।
जानते हो वह कौन है जो आपके बोलने से डरते हैं
वह और कोई नहीं आपके वोट से चुनी हुई आपकी सरकार बहादुर हैं।
(2)
नेहरू के बाद भारत को समझने की ईमानदार कोशिश का नाम है राहुल गांधी,
राजनीति में समझ का विकास चाहता हैं राहुल कि सत्ता लोगों के लिए हो और लोग देश के लिए हों,
ऐसा ही तो नेहरू भी चाहते थे ।
पिता के चिथड़े और दादी की छलनी लाश पाठशाला रही है राहुल की,
तभी तो वह बड़े आराम से जेबों में हाथ डालकर निकल पड़ता है किसी भी ओर ,
और बैठ जाता है कहीं भी
किसी के भी साथ।
वह राहुल है ,
राहुल जिसका अर्थ होता है कांटा ,
वह चुभता है आंखों में उनकी जो नहीं देखना चाहते समाज में समानता, सद्भावना और धर्म में निरपेक्षता ,
वह ऐसा ही है
क्योंकि वह नेहरू की तरह भारत को देखने लगा है, जानने लगा है समझने लगा है ।
नेहरू की खींची गई लकीर को मिटा नहीं पा रहे हैं जो
वे डरे हुए हैं यह जानकर कि राहुल देश को
नेहरू की तरह देखने समझने जानने लगा है और बने रहने देना चाहता है भारत को नेहरू का देश ।

