आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा ने बिहार की जेलों में कैर कर रखे हुए छात्रों की रिहाई के लिये बिहार पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा

आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा, काराकाट से भाकपा (माले) के विधायक कॉमरेड अरुण सिंह, आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कॉमरेड अजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक कॉमरेड शिव प्रकाश रंजन तथा भाकपा (माले) के केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड कुमार परवेज़ ने बिहार के पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में मांग की गई कि बिहार सरकार, छात्र-युवा आंदोलन के साथ केंद्र सरकार द्वारा किए गए जंतर-मंतर समझौते का सम्मान करे तथा आंदोलन में शामिल छात्रों और युवाओं पर हो रहे उत्पीड़न एवं गिरफ्तारियों को तत्काल बंद करे.

बिहार सरकार को तुरंत निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए:

  • छात्र-युवा आंदोलन और उसके नेताओं पर हो रहे दमन एवं उत्पीड़न को तत्काल बंद किया जाए.
  • गिरफ्तार किए गए सभी छात्र-युवा कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों को तुरंत रिहा किया जाए.
  • आंदोलन में शामिल सभी लोगों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x