नैनीताल में वीकेंड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, 15 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे

जागरण संवादाता, नैनीताल। इस वीकेंड पर सरोवर नगरी में 15 हजार से अधिक सैलानी नगर भ्रमण पर पहुंचे। नगर की रौनक में निखार रहा और पर्यटन कारोबारी बेहद खुश नजर आए। इस दौरान नगर के अधिकांश होटल पैक रहे। दोपहर बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से पार्किंग स्थल फुल हो गए तो पुलिस ने कुछ घंटों के लिए एंट्री प्वाइंट पर ही पर्यटक वाहनों को रोक शटल से शहर भेजा। हालांकि शाम तक हालात सामान्य हो गए।

ज्यादातर होटल रहे पैक

वीकेंड पर शुक्रवार से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था जो रविवार तक जारी रहा। रविवार को डे विजिट पर आने वाले सैलानियों की संख्या सर्वाधिक रही। नगर के पर्यटन स्थल स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन, चिड़ियाघर समेत हनुमानगढ़ी में काफी सैलानी पहुंचे। मालरोड का नजारा भी निखरा हुआ नजर आया।

दोपहर बाद पार्किंग की जगह भी खत्म

सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने से नगर की रंगत में निखार नजर आया। नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। रविवार को एक हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि यह वीकेंड काफी अच्छा गुजरा है। अब सैलानियों की आमद बढ़ने लगेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x