संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.महेंद्र सिंह करायत के नाम पर प्रस्तावित मोटर मार्ग को नेशनल हाइवे से जोड़ने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया।
क्रमिक अनशन की अगुवाई कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी फौजी फतेह सिंह करायत ने सड़क निर्माण को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया हैं। उनका आरोप है क्षेत्रीय जनता द्वारा पिछले 18 वर्षों से लगातार सड़क निर्माण की मांग उठी हुई है लेकिन देहरादून सरकार द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी की गई।
फतेह सिंह करायत ने कहा उनके पिता स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम से स्वीकृत सड़क का निर्माण एनएच-309 से नही किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
क्रमिक अनशन को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भी समर्थन मिल रहा है।इसी बीच क्रमिक अनशन लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा।
पांचवे दिन क्रमिक अनशन में जैनकरास निवासी देव सिंह करायत क्रमिक अनशन पर बैठे। क्रमिक अनशन को बागेश्वर सँघर्ष वाहिनी जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने भी अपना समर्थन देते हुए आंदोलन को जायज बताया और शीघ्र सड़क निर्माण को स्वीकृति देने और शीघ्र सड़क निर्माण का शासनादेश जारी नही करने पर आंदोलनकारी फतेह सिंह के साथ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
आंदोलन स्थल पर संघर्ष वाहिनी बागेश्वर के जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जिला महासचिव विजय परिहार, शंकर करायत, केशर सिंह, सुरेंद्र करायत, पूरन करायत, हरीश चंद्र आर्या, पूरन सिंह, रतन सिंह, नन्दन सिंह,दीवान सिंह आदि मौजूद थे।

