फायर ब्रिगेड से धुलवाया गया भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय

पूरे पहाड़ की तरह बागेश्वर में भी बरसात ने उत्पाद मचाया हुआ है। बागेश्वर नगर के मध्य में बहुत बड़ा भूभाग मंडल शेरा के नाम से जाना जाता है। मंडल शेरा के एक हिस्से में पिछले 14 -15 वर्षों से हर चौमासे में कुंती गधेरा खूब उत्पात मचाता है। ऐसे उत्पात के बाद सरकार , प्रशासन, नेताओं के चिंता में बहने वाले घिड़याली आंसू हर साल समाचार पत्रों में दिखते भी हैं।

इस वर्ष की बरसात में बीते रोज मंडल शेरा में जब चौमासा उत्पात मचा रहा था थोड़ा सा पानी मंडल शेरा में स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के अंदर भी घुस गया।
जैसे ही यह इतनी बड़ी खबर प्रशासन के कानों तक पहुंची बागेश्वर के पुलिस प्रशासन ने आव देखा ना ताव देखा फायर ब्रिगेड को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए की दल बल के साथ जाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जो पानी घुस गया है उसको बाहर निकला जाए तथा कार्यालय की साफ सफाई की जाए।

सरदार का आदेश सर आंखों पर!
देखते-देखते जल संस्थान की देखरेख में फायर ब्रिगेड ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय की साफ सफाई कर दी गई ।

मंडल शेरा का कुंती गधेरा कल रात से उत्पात मचाने में है अभी भी उत्पात मचा रहा है पता नहीं कब तक उत्पात मचाता रहेगा। यह भी पता नहीं है कि कुंती गधेरे का इलाज कभी किया भी जा सकेगा या नहीं। वैसे अच्छी और सुकून देने वाली खबर यह है कि कुंती गधेरा सिर्फ आमजन को परेशान करता है किसी राजनीतिक दल के कार्यालय को नहीं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x