नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकसभा में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि उनसे मिलने आई आंदोलनकारी छात्राओं से उन्होंने स्टूडेंट की परिभाषा पूछी.
राहुल के अनुसार उनके प्रश्न पर छात्रा ने उनसे कहा कि जो सत्य की तलाश में रहता है, जो यह स्वीकार करता है कि वह जो कुछ जानता है वो काफी कम है, दुनिया निरंतर बदल रही है, वो स्टूडेंट है.
राहुल गांधी ने कहा कि इसी छात्रा ने उनसे कहा कि एक दूसरी श्रेणी है, जो किसी की नहीं सुनते, ये समझते हैं, जो कुछ वो जानते हैं, वही परम ज्ञान है. उन्हें लगता है कि वो भगवान हैं और ज्ञान उनके भीतर से उत्पन्न होता है. ऐसे लोग बहुत ही दंभी होते हैं.
बकौल राहुल, उन्होंने छात्रा से पूछा कि ऐसे लोगों को क्या कहेंगे तो छात्रा ने उनसे कहा कि ऐसे लोग जड़ मूर्ख (idiot) होते हैं.
इतना सुनना था कि सत्ता पक्ष ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया.
राहुल ने कहा- मैं आपके बारे में नहीं बोल रहा हूं !
पर वे कहां मानने वाले थे !






