संघर्ष वाहिनी बागेश्वर द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी का अपमान करने के विरोध में भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत का पुतला दहन किया गया और उत्तराखंड बीजेपी से तत्काल ऐसे दूषित मानसिकता के विधायक को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
कवि जोशी जिलाध्यक्ष संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने कहा कि ऐसे बीजेपी विधायकों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेतृत्व द्वारा निष्कासित किया जाना चाहिए और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा पूरी प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता संघर्ष वाहिनी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा । ऐसे लोगों को और ऐसे ही विधायकों को तत्काल प्रभाव से संगठन द्वारा निष्कासित किया जाने करना चाहिए
कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष संघर्ष वाहिनी बागेश्वर, अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,विजय परिहार जिला महासचिव ,नवनीत बिष्ठ जिला संगठन महामंत्री , संस्कार भारती, वीरेंद्र सिंह नेगी, विशाल रावत, रिजवान खान, चेतन बोरा, अजीत भारती आदि शामिल थे।




