कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल कार्यालयों में पकड़ीं गंभीर खामियां, लगाई फटकार

कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत को नैनीताल एसडीएम-तहसील कार्यालय एवं निबंधन कार्यालय के निरीक्षण में खामियां मिली। जिस पर उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित राजस्व वादों, अभिलेखों का बेहतर रखरखाव करने को कहा। धारा 229-बी के अंतर्गत कतिपय प्रकरणों के 15 से 20 साल से लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए एसडीएम को प्रत्येक सप्ताह में तिथि देकर वादों का निस्तारण करने को कहा।

लापरवाह कर्मियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

176 से संबंधित वाद जो संपत्ति बंटवारे के मामलों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ प्रकरणों में एसडीएम के आदेश जारी करने के बावजूद भी संबंधित पटवारियों द्वारा ‘कुर्रे’ दाखिल नहीं किए गए हैं। आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है।

अधिकारियों को लगाई फटकार

राजस्व अहलमद रोहित पालीवाल से 143 से संबंधित प्राप्त आवेदनों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी न रखे जाने व संतोषजनक कार्य नहीं किए जाने, पत्रावलियों एवं अभिलेखों का सही ढंग से रखरखाव नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक-उप निरीक्षकों की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में उनकी सूची तैयार कर उन्हें भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x