ठाणे और नवी मुंबई में भी मिलेगा बिजली कंपनी चुनने का विकल्प, पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस के लिए कंपनियां कर रही अप्लाई

आने वाले समय में मुंबई की तरह ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नाशिक, संभाजी नगर और गोवा में बिजली ग्राहकों 1 से ज्यादा बिजली कंपनी चुनने का विकल्प मिलेगा।

एक जगह पर एक से ज्यादा बिजली कंपनियां, बिजली प्रदान कर सकती है। यानी यदि कोई महावितरण के अलावा किसी और प्राइवेट बिजली कंपनी (टाटा पावर, अडाणी और टोरेंट) की बिजली लेना चाहता है, तो वो ले सकता है। इसे पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन कहते है। मिली जानकारी के लिए टाटा पावर ने ठाणे और नवी मुंबई में लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया है।

टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ प्रवीर सिन्हा ने बताया कि आर्टिकल में अमेंडमेंट के बाद यह सर्विस शुरू की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जरुरत पड़ने पर नया प्लांट भी स्थापित किया जा सकता है। हमने पहले ही लाइसेंस के लिए इसलिए अप्लाई किया है, क्योंकि इस काम को काफी समय लगता है। यहां तक की चीज़ें लीगल डिपार्टमेंट तक भी जाती है। कोई भी कंपनी जो डिस्ट्रीब्यूशन में है, वोअप्लाई कर सकती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x